1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार सभी सांसदों को सुरक्षा देने को बचनबद्ध: रूडी

सरकार सभी सांसदों को सुरक्षा देने को बचनबद्ध: रूडी

 Written By: IANS
 Published : Dec 22, 2015 10:04 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 10:04 pm IST

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय द्वारा खुद को एसएमएस से मिली धमकी से सदन को अवगत कराने के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को आश्वस्त किया कि वह सभी

government committed to protect all MPs says Rudy- India TV Hindi
government committed to protect all MPs says Rudy

नई दिल्लीतृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय द्वारा खुद को एसएमएस से मिली धमकी से सदन को अवगत कराने के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को आश्वस्त किया कि वह सभी सदस्यों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने लोकसभा में कहा, "संबंधित सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी।"

उन्होंने कहा कि सरकार सभी सदस्यों, खासकर उनको सुरक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है, जिन्हें धमकियां दी जा रही हैं। तृणमूल नेता ने कहा कि उनके मोबाइल पर मिले एसएमएस में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और संदेश भेजने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसकी चर्चा संसद में नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, संदेश किसने भेजा है।" इस मुद्दे पर जैसे ही रूडी ने सदन को आश्वस्त करना शुरू किया, तृणमूल नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से एक बयान की मांग की। रूडी ने कहा कि वह इस बारे में मंत्री को जानकारी देंगे।

​इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के यह कहने के बाद कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को असहिष्णुता और राजनीतिक दुर्भवाना का आरोप लगाया है। पूर्वी मिदनापुर जिले के दौरे पर आईं बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंद्योपाध्याय को संसद में यह मुद्दा उठाने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस बारे में पत्र लिखने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत