1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोविड से लड़ने में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों और उपकरणों से GST हटाया जाए: प्रियंका गांधी

कोविड से लड़ने में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों और उपकरणों से GST हटाया जाए: प्रियंका गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2021 10:11 am IST,  Updated : May 28, 2021 10:11 am IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को GST परिषद की बैठक से कुछ घंटे पहले कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सभी दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों से जीएसटी हटाया जाए।

कोविड से लड़ने में...- India TV Hindi
कोविड से लड़ने में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों और उपकरणों से GST हटाया जाए: प्रियंका गांधी   Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को माल एवं सेवा कर (GST) परिषद की बैठक से कुछ घंटे पहले कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सभी दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों से जीएसटी हटाया जाए। उन्होंने कई दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों पर लग रहे जीएसटी का एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, "महामारी के समय एम्बुलेंस, बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाइयों, टीके के लिए परेशान हुए लोगों से कोविड संबंधित उत्पादों पर जीएसटी वसूलना निर्दयता व असंवेदनशीलता है।"

उन्होंने केंद्र से आग्रह किया, "आज जीएसटी परिषद की बैठक में सरकार को कोविड से लड़ाई में इस्तेमाल हो रही सभी जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से जीएसटी हटाना चाहिए।''

गौरतलब है कि शुक्रवार को जीएसटी परिषद की डिजिटल बैठक होगी। कांग्रेस का कहना है कि इस बैठक में विपक्ष शासित राज्य जीएसटी की व्यवस्था में सुधार और राज्यों को उपकर संबंधी राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से अनुदान की जरूरत पर जोर देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत