1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज होगा गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान-सूत्र

आज होगा गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान-सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2017 07:37 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 12:04 am IST

कल दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। उच्च पदस्थ सूत्रों से इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक कल चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात विधानसभा की तारीखों की घोषणा करेगा।

election commission- India TV Hindi
election commission

नई दिल्ली: कल दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। उच्च पदस्थ सूत्रों से इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक कल चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात विधानसभा की तारीखों की घोषणा करेगा। जानकारी के मुताबिक गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरण में होंगे। दोनों चरणों में वोटिंग का काम दिसंबर महीने में संपन्न होगा।

​आपको बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। हालांकि पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा एक साथ की जाएगी। लेकिन चुनाव आयोग ने 12 अक्टूबर को केवल हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ही ऐलान किया था। हिमाचल विधानसभा के लिए 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत