1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम मर्डर मामला: जज की पत्‍नी के बाद आज सुबह बेटे ने भी तोड़ा दम, 13 अक्‍टूबर को लगी थी गोली

गुरुग्राम मर्डर मामला: जज की पत्‍नी के बाद आज सुबह बेटे ने भी तोड़ा दम, 13 अक्‍टूबर को लगी थी गोली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2018 06:56 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 06:56 am IST

गुरुग्राम में 13 अक्‍टूबर अक्‍टूबर को हुए गोलीकांड में घायल एडिशनल सेशन जज कृष्‍ण कांत शर्मा के बेटे ध्रुव ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

Gurugram Murder - India TV Hindi
Gurugram Murder 

गुरुग्राम में 13 अक्‍टूबर अक्‍टूबर को हुए गोलीकांड में घायल एडिशनल सेशन जज कृष्‍ण कांत शर्मा के बेटे ध्रुव ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। अस्‍पताल में भर्ती ध्रुव को पिछले हफ्ते ही ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इससे पहले जज कृष्‍णकांत की पत्‍नी रितु ने घटना के दो दिन बाद ही 15 अक्‍टूबर को दम तोड़ दिया था। बता दें कि 13 अक्‍टूबर की दोपहर गुरुग्राम के व्‍यस्‍त बाजार में कृष्‍णकांत के गार्ड महिपाल ने पत्‍नी और बेटे को गोली मार दी थी। महिपाल फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे ध्रुव ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। ध्रुव को नजदीक से सिर के पास गोली लगी थी। डॉक्‍टरों ने उसे ब्रेड डेड घोषित कर दिया था।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी हमलावर महिपाल ने रितु के पेट और सीने में दो गोलियां मारी थीं। वहीं, ध्रुव को उसने तीन गोलियां मारीं जिनमें से एक कंधे में और दो सिर पर जाकर लगी थीं। महिपाल को घटना के कुछ देर बाद फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत