1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम: “अर्बन कंपनी” की मनमानी और शोषण के खिलाफ महिलाएं हड़ताल पर

गुरुग्राम: “अर्बन कंपनी” की मनमानी और शोषण के खिलाफ महिलाएं हड़ताल पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2021 09:05 am IST,  Updated : Oct 11, 2021 09:05 am IST

विरोध करने वाली महिलाओं ने बताया कि कंपनी की तरफ से उन्हें नाम मात्र की सैलरी दी जा रही है और कमीशन बहुत ज्यादा लिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

गुरुग्राम: “अर्बन...- India TV Hindi
गुरुग्राम: “अर्बन कंपनी” की मनमानी और शोषण के खिलाफ महिलाएं हड़ताल पर Image Source : TWITTER- @CONNECT_IFAT

गुरुग्राम: गुरुग्राम में अर्बन कंपनी के साथ काम कर रही करीब 100 से ज्यादा महिला ब्यूटिशियंस हड़ताल पर हैं। सौंदर्य प्रसाधन बनाने, मेकअप, स्पा की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने वाली “अर्बन कंपनी” की मनमानी और शोषण के खिलाफ़ ये महिलाएं हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को कंपीन के दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन भी हुआ। विरोध करने वाली महिलाओं ने बताया कि कंपनी की तरफ से उन्हें नाम मात्र की सैलरी दी जा रही है और कमीशन बहुत ज्यादा लिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि काम देने के नाम पर “अर्बन कंपनी” ब्यूटिशियंस से 35% कमीशन ले रही है और महीने में 30 से कम जॉब करने पर उनपर 2000 रूपए जुर्माना लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं हम पर कंपनी के प्रॉडक्ट्स खरीदने और उनका इस्तेमाल करने का दबाव बनाया जाता है।

महिलाओं का कहना है, “हमें रात के 10 बजे भी कॉल पर किसी के घर स्पा थेरेपी के लिए जाना पड़ता है जो खतरनाक है। कंपनी की तरफ से हमे कोई इंश्योरेंस या बीमा पॉलिसी भी नहीं दी गई है। हम काम पर आने के लिए सुबह 7 बजे निकलते हैं और 10 बजे रात को वापस पहुंचते हैं। हममे से कई महिलाएं अपने बच्चे को घर में बंद करके के आते हैं।”

बता दें कि अर्बन कंपनी एक ऐप बेस्ड कंपनी है जो स्पा, ब्यूटिशियन, कुक, सेनिटेशन इत्यादि की होम सर्विस उपलब्ध कराती है बदले में ओला और उबर सर्विस की तरह अपने पार्टनर्स से कमीशन खाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत