1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यमुनानगर में लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

यमुनानगर में लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 01:50 pm IST

 हरियाणा के यमुनानगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक लड़की ने शाहरूख नाम के शख्स पर आरोप लगाया है कि उसने नाम बदलकर दोस्ती की और अपने साथ पावटा साहिब ले गया था।

यमुनानगर में लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म- India TV Hindi
यमुनानगर में लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म Image Source : INDIA TV

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक लड़की ने शाहरूख नाम के शख्स पर आरोप लगाया है कि उसने नाम बदलकर दोस्ती की और अपने साथ पावटा साहिब ले गया था। युवती की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम सानू बताया था। आरोपी युवक के आधार कार्ड से उसका राज खुल गया और युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 

युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। युवती की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, एक डांस शो के दौरान उसकी मुलाकात पांवटा साहिब निवासी युवक से हुई।  युवक ने खुद का नाम सानू बताकर उससे फोन नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपित किशोरी से बात करने लगा और उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह खुदकुशी की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी युवक युवती के घर पहुंचा और उसे बाइक पर लेकर पांवटा साहिब में होटल में लेकर गया। यहां होटल में उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक आरोपित हर दूसरे तीसरे दिन आने लगा और किशोरी को अपने साथ पांवटा साहिब के अलग-अलग होटलों में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के हाथ एक दिन आरोपित शाहरूख का आधार कार्ड लगा तो उसमें नाम देखकर वह चौक गई। जब इस बारे में आरोपी युवक से पूछा तो वह इसे फर्जी आइडी बताने लगा। उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शाहरूख ने साफ कह दिया कि उनका धर्म अलग-अलग है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। इसके बाद आरोपित मारपीट करने लगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत