1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिश्वत लेते हेड कान्स्टेबल गिरफ्तार

रिश्वत लेते हेड कान्स्टेबल गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2015 04:43 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 04:43 pm IST

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बाडमेर जिले की बिसाला पुलिस चौकी में पदस्थापित हेड कान्स्टेबल मांगीलाल को कथित रूप से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिरिक्षक विजय कुमार

रिश्वत लेते हेड...- India TV Hindi
रिश्वत लेते हेड कान्स्टेबल गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बाडमेर जिले की बिसाला पुलिस चौकी में पदस्थापित हेड कान्स्टेबल मांगीलाल को कथित रूप से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिरिक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवादी बलवन्त राम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज था जिसकी जांच हेड कान्स्टेबल मांगीलाल कर रहा था। मामले में परिवादी की मदद करने की एवज में हेड कान्स्टेबल ने 25 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। मामला 20 हजार रूपये में तय हुआ।

ब्यूरो टीम बाडमेर के उप पुलिस अधीक्षक अन्नराज राजपुरोहित ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कर हेड कान्स्टेबल मांगीलाल को बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत