1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में रह रहे विदेशी भी लगवा सकेंगे वैक्सीन, CoWin पोर्टल पर पंजीकरण के लिए Passport का करें उपयोग

भारत में रह रहे विदेशी भी लगवा सकेंगे वैक्सीन, CoWin पोर्टल पर पंजीकरण के लिए Passport का करें उपयोग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2021 07:32 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 09:27 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत ने रह रहे विदेश नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए कोविन (CoWin) पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति दे दी है।

भारत में रह रहे विदेशी भी लगवा सकेंगे वैक्सीन, CoWin पोर्टल पर पंजीकरण के लिए Passport का करें उपयोग- India TV Hindi
भारत में रह रहे विदेशी भी लगवा सकेंगे वैक्सीन, CoWin पोर्टल पर पंजीकरण के लिए Passport का करें उपयोग  Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत ने रह रहे विदेश नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए कोविन (CoWin) पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति दे दी है। भारत सरकार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को COVID वैक्सीन लेने के लिए CoWin पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। वे CoWIN पर पंजीकरण के लिए अपने पासपोर्ट का उपयोग आईडी के रूप में कर सकते हैं। इस पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद, उन्हें टीकाकरण के लिए एक स्लॉट मिलेगा।

महामारी से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को भी कोविन पोर्टल पर पंजीकरण और इसके बाद कोविड रोधी टीकाकरण कराने की अनुमति देने का निर्णय किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेशी नागरिक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए पहचान दस्तावेज के रूप में अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें टीकाकरण के लिए स्लॉट मिलेगा।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत में अच्छी-खासी संख्या में विदेशी नागरिक रह रहे हैं, खासकर बड़े महानगर क्षेत्रों में। इन क्षेत्रों में, उच्च जनसंख्या घनत्व की वजह से कोविड-19 के प्रसार की आशंका है। इस तरह की किसी आशंका को रोकने के लिए सभी पात्र लोगों का टीकाकरण करना आवश्यक है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘कोविड-19 से सुरक्षा सुनिश्चित करने की ऐतिहासिक पहल के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति देने का निर्णय किया है।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘पहल भारत में रहे विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इससे भारत में बिना टीकाकरण के रह रहे लोगों से संक्रमण के प्रसार की आशंका भी कम होगी। यह कोरोना वायरस के और प्रसार से समूची सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।’’ 

कोविन पोर्टल पर वैक्सीन के लिए ऐसे कराएं रजिस्‍टर?

  • सबसे पहले ब्राउजर में www.cowin.gov.in एड्रेस डालें।
  • सबसे दाईं ओर Register Yourself का बटन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा। अपना मोबाइल नंबर भरें और Get OTP पर क्लिक करें। SMS से एक OTP आएगा, उसे भरें।
  • इसके बाद रजिस्‍ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको फोटो ID टाइप, उसका नंबर और अपना पूरा नाम भरना होगा। आपको अपने लिंग और उम्र की जानकारी भी देनी होगी।
  • एक बार रजिस्‍ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको SMS मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत