1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोएयर के हवाई किराये में भारी छूट, 312 रुपये में करें हवाई सफर

गोएयर के हवाई किराये में भारी छूट, 312 रुपये में करें हवाई सफर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2017 06:44 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 07:01 pm IST

घरेलू विमानन कंपनी गोएयर ने हवाई यात्रियों को सस्ते हवाई सफर का तोहफा दिया है। कंपनी ने दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु सहित सात शहरों के लिए शुरू की गई पेशकश में एक तरफ यात्रा का शुरुआती किराया 312 रुपये रखा है।

Go air- India TV Hindi
Go air

मुंबई: घरेलू विमानन कंपनी गोएयर ने हवाई यात्रियों को सस्ते हवाई सफर का तोहफा दिया है। कंपनी ने दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु सहित सात शहरों के लिए शुरू की गई पेशकश में एक तरफ यात्रा का शुरुआती किराया 312 रुपये रखा है। विमानन कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत टिकट बुकिंग आज (24 नवंबर) से लेकर 29 नवंबर तक चलेगी। इससे एक दिसंबर से अगले साल 28 अक्तूबर के बीच यात्रा की जा सकती है। टिकट की बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी। 

वाडिया समूह द्वारा संचालित विमानन कंपनी ने विशेष बिक्री पेशकश से अपने मुख्यालय मुंबई को बाहर रखा है। इस विशेष पेशकश के तहत टिकट किराये में कर शामिल नहीं है। कंपनी ने कहा कि यह विशेष किराया नई दिल्ली, कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और लखनऊ मार्ग पर उपलब्ध है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत