महाभारत काल में जिस मंदिर में अर्जुन ने भगवान शिव को समर्पित ध्यान और पूजा अर्चना की थी वो मंदिर आज भारी बारिश के चलते बाढ़ की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। पश्चिम सिक्किम में भारी बारिश के कारण रिवर रेंज में जलस्तर काफी बढ़ गया है।

heavy flood in Kirateshwar Mahadev Temple West Sikkim
आइकॉनिक लेगशिप किरातेश्वर महादेव मंदिर के पास भी जलप्रवाह काफी तेज हो गया है जिसके कराण पूरा मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है। पानी के तेज बहाव के चलते मंदिर का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

Kirateshwar Mahadev Temple
लेगशिप गांव और आसपास के इलाकों के स्थानीय लोगों ने बीते बुधवार शाम 5 बजे से लगातार बारिश होने की सूचना दी, जो कल रात घंटों तक चलती रही। इसके बाद रिवर रेंज पर बने बांध पर अतिप्रवाह हो रहा है।

heavy flood in Kirateshwar Mahadev Temple West Sikkim