1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में 24 मार्च तक भारी बारिश, बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में 24 मार्च तक भारी बारिश, बर्फबारी की संभावना

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2021 12:19 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 12:19 pm IST

जम्मू कश्मीर में सोमवार को मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही घाटी के कई इलाकों में अगले 2 दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की भविष्यवाणी कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर में 24...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में 24 मार्च तक भारी बारिश, बर्फबारी की संभावना Image Source : PTI (FILE PHOTO)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सोमवार को मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही घाटी के कई इलाकों में अगले 2 दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की भविष्यवाणी कर दी थी। मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश में आंधी आने, बिजली गिरने की आशंका है, ऐसे में पेड़ के नीचे या लोहे के खंभे से दूर रहें। साथ ही इस दौरान हिमस्खलन, निचले इलाकों में जल जमाव, बाढ़ आदि आ सकती है, लिहाजा इसे लेकर सतर्क रहें। मध्यम बारिश और बर्फबारी 24 मार्च तक जारी रह सकती है। वहीं कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।"

इस बीच श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, पहलगाम में 4.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री, कारगिल में 1.6 डिग्री और द्रास में 0.1 डिग्री दर्ज हुआ। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 16.2, कटरा में 14.6, बटोटे में 8.4, बनिहाल में 8.6 और भद्रवाह में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत