1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम विभाग ने दी मध्य प्रदेश के आठ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने दी मध्य प्रदेश के आठ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 06:30 pm IST

आईएमडी के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जी डी मिश्र ने बताया कि छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में वर्षा होगी।

heavyrainfall warning in madhya pradesh 8 districts । मध्य प्रदेश के आठ जिलों में भारी वर्षा की चेता- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के आठ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी- मौसम विभाग Image Source : PTI (FILE)

भोपाल. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून सक्रिय रहने का अलर्ट जारी करते हुए राज्य के छिंदवाड़ा सहित आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जी डी मिश्र ने बताया कि छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में वर्षा होगी।

उन्होंने बताया कि मौसम का यह पूर्वानुमान शुक्रवार सुबह तक के लिये है। आईएमडी की वेबसाइट पर सभी आठ जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मिश्र ने कहा कि प्रदेश के यलो अलर्ट के साथ 15 जिलों अनूपपुर, डिंडोरी, छतरपुर, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना और श्योपुर में वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में सतना जिले में 132.6 मिमी, इसके बाद रीवा जिले में 42.4 मिमी और टीकमगढ़ जिले में 41.0 मिमी बारिश हुई है। मिश्र ने कहा कि प्रदेश में मानसून सक्रिय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत