जम्मू: माता वैष्णो के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक हेलीकॉप्टर सोमवार को रियासी जिले के कटरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित उसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हिमालयन हेली सर्विसेज का एक हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुआ था, जो दोपहर 12.55 बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हिमालयन हेली सर्विसेज के हेलीकॉप्टर ने वैष्णो देवी मंदिर के करीब स्थित सांझीछत हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इसे कटरा बस स्टैंड हेलीपैड पर उतरना था। लेकिन यह पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"
उन्होंने कहा, "हेलीकॉप्टर में सवार पायलट सहित सभी सातों लोगों की मौत हो गई।" हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान पायलट सुनीता विजयन पायलट और 6 श्रद्धालु- अर्जुन सिंह, महेश्वर, वंदना, अक्षिता, अमृतपाल सिंह और सचिन के रूप में हुई है।
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलती है हेलीकॉप्टर की सुविधा-
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बस और ट्रेन के जरिए कटरा तक आना पड़ता है। कटरा के बाद माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए भक्तों को खच्चर, पैदल और हेलीकॉप्टर सर्विस के जरिए आगे पहुंचना होता है। कटरा से सांझी छत तक के लिए हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करवाई जाती है।
वैष्णी देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा-
- कटरा से सांझी छत तक हेलिकॉप्टर सर्विस। यह करीब 10 किलोमीटर की दूरी है।
- सांझी छत मां वैष्णो मंदिर के ठीक सामने है। यहां पर दो हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हैं जिन्हें एक निजी कंपनी संचालित करती है।
- एक हेलिकॉप्टर में 6 लोग बैठ सकते हैं। किराया करीब 1500 रुपए होता है।
- सांझी छत तक पहुंचने में करीब 3 मिनट लगते हैं।
- इस सर्विस का इस्तेमाल ज्यादातर बुजुर्ग श्रद्धालु करते हैं।
अगली स्लाइड में देखें हादसे की तस्वीरें...