1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क दुर्घटना में घायल हेमा मालिनी से मिलने पहुंची बेटी ऐशा

सड़क दुर्घटना में घायल हेमा मालिनी से मिलने पहुंची बेटी ऐशा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2015 09:11 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 10:01 am IST

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी गुरूवार को दौसा के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रही हेमा मालिनी की मर्सिडीज़ कार की टक्कर ऑल्टो

हेमा मालिनी के कार...- India TV Hindi
हेमा मालिनी के कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी गुरूवार को दौसा के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रही हेमा मालिनी की मर्सिडीज़ कार की टक्कर ऑल्टो कार से हो गई। दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हुए थे।  हेमा मालिनी की बेटी ऐशा देओल अपने पती के साथ जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उन्से मिलने पहुंची है। UDH मंत्री राजपाल सिंह हेमा मालिनी से मिलने फोर्टिस पहुंचे हैं।

अभिनेत्री हेमा मालिनी के बीती रात एक सड़क हादसे में घायल होने के संबंध में उनके कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

सांसद हेमामालिनी की मर्सिडीज कार आगरा से जयपुर आते समय दौसा जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक आल्टो कार से टकरा गयी थी जिसमेंं हेमामालिनी घायल हो गई जबकि दूसरी कार में सवार एक बच्ची की मौत हो गई ओैर चार अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे।

कोतवाली थानादौसा के जांच अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आल्टो कार में सवार लालसोट निवासी हनुमान खंडेलवाल ने मर्सिडीज कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिस कार में सांसद हेमामालिनी सवार थी उसके चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336, 337 और 304 के तहत मामला दर्ज कर उसे पूता के लिए कल रात ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मर्सिडिज कार और आल्टो कार जब्त कर ली है ।

इधर फोर्टिस अस्पताल सूत्रों के अनुसार सड़क हादसे में घायल सांसद हेमा मालिनी ICU में भर्ती है। हेमामालिनी के सिर, कमर ,नाक में चोट लगी है। आंख के उपर लगी चोट से काफी खून भी निकला है।

पुलिस के मुताबिक ओवरस्पीड हादसे की वजह हो सकती है। क्योंकि ऑल्टो चालक के मुताबिक टर्न के वक्त उसे कोई भी कार आती हुई नहीं दिखाई दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत