1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, तीन महीने देरी से शुरू हुई यात्रा

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, तीन महीने देरी से शुरू हुई यात्रा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 08:06 pm IST

शुक्रवार को अरदास के बाद सुबह 10 बजे हेमकुंड सहिब गुरुद्वारे के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए। 

Hemkund sahib opened for devotees । हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, तीन महीने देरी से शुरू हुई यात्रा- India TV Hindi
हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, तीन महीने देरी से शुरू हुई यात्रा Image Source : TWITTER/ANI

नई दिल्ली. उत्तराखंड स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट शुक्रवार को खुल गए। गुरुवार को चमोली जिले में गोविन्द घाट से हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होने के साथ ही इस वर्ष की हेमकुण्ड यात्रा की विधिवत शुरुआत हुई थी। गोविंदघाट से हुकमनामा लेकर पंचप्यारों की अगुवाई में रवाना हुए इस वर्ष के पहले जत्थे में सीमित संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

शुक्रवार को अरदास के बाद सुबह 10 बजे हेमकुंड सहिब गुरुद्वारे के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए। इसके साथ ही वहां स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुल गए। बृहस्पतिवार सुबह से ही गोविंदघाट गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया और गुरुग्रंथ साहिब के पाठ और अरदास के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में इस वर्ष के पहले जत्थे को हेमकुंड साहिब के लिये रवाना किया गया। 

आपको बता दें कि कोविड-19 के चलते इस बार हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर की यात्रा तीन माह देरी से शुरू हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत