1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से कंधार जाने वाली फ्लाइट से आया हाईजैक का मैसेज, पायलट बोला- गलती से दबा अलार्म

दिल्ली से कंधार जाने वाली फ्लाइट से आया हाईजैक का मैसेज, पायलट बोला- गलती से दबा अलार्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2018 09:17 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 09:22 pm IST

दिल्ली से कंधार जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि इसे हाइजैक कर लिया गया है। दरअसल शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर जब उड़ान का समय हो रहा था तभी पाइलट ने गलती से 'हाइजैक बटन' दबा दिया।

Hijack scare at Delhi airport after pilot presses wrong button on Kandahar-bound plane- India TV Hindi
Hijack scare at Delhi airport after pilot presses wrong button on Kandahar-bound plane

नई दिल्ली: दिल्ली से कंधार जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि इसे हाइजैक कर लिया गया है। दरअसल शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर जब उड़ान का समय हो रहा था तभी पाइलट ने गलती से 'हाइजैक बटन' दबा दिया। 

इसके बाद विमान को टेकऑफ से पहले रोक लिया गया। जांच के दौरान विमान के कैप्टन ने कहा कि उसने गलती से अलार्म दबा दिया था। मामला एरियाना अफगान एयरलाइन्स का है। सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे विमान की जांच की, जिससे फ्लाइट करीब दो घंटे लेट हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत