1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

 Written By: Agencies
 Published : Jun 15, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 04:49 pm IST

अमृतसर से आ रही एक पर्यटक बस धलीआरा के निकट खाई में गिर गयी जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 अन्य घायल हो गये।

Himachal bus accident- India TV Hindi
Himachal bus accident Image Source : ANI

धर्मशाला: अमृतसर से आ रही एक पर्यटक बस धलीआरा के निकट खाई में गिर गयी जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 अन्य घायल हो गये। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक एस. गांधी का कहना है कि शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा, घायलों को कांगड़ा के टंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मरनेवालों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सभी मृतक पंजाब के रहनेवाले थे।

बताया जाता है कि बस अमृतसर से ज्वाला देवी  मंदिर जा रही थी। इस बस में 80 यात्री सवार थे। हादसा ढलियारा के एक मोड़ पर उस वक्त हुआ जब बस टर्न लेते ही ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई। बस करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत