1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना की चपेट में Himachal CM Office, जयराम ठाकुर ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित

कोरोना की चपेट में Himachal CM Office, जयराम ठाकुर ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 05:27 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 05:30 pm IST

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऑफिस भी कोरोना की चपेट में आ गया है। सीएम ऑफिस में उप सचिव कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Jairam Thakur- India TV Hindi
कोरोना की चपेट में CM Himachal Office, जयराम ठाकुर ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित Image Source : FILE PHOTO

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऑफिस भी कोरोना की चपेट में आ गया है। सीएम ऑफिस में उप सचिव कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस घटना के चलते सीएम जयराम ठाकुर की आज 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल करनी पड़ी। अब सीएम ऑफिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का कोरोना टेस्ट होगा।

बता दें कि सीएम जयराम फिलहाल ऑफिस से अपने सरकार आवास लौट आए हैं और अब वह क्वॉरंटीन होंगे। एहतियात के तौर पर आज शाम सीएम का कोरोना टेस्ट का सैंपल लिया जा सकता है। फिलहाल उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

वहीं, आपको बता दें कि मंडी में आज कोरोना के तीन और मामले सामने आए हैं। इसमें एक बीजेपी प्रवक्ता है जो मंडी शहर में पैलेस कॉलोनी के निवासी है। दूसरा बीजेपी का पदाधिकारी है। तीसरा कोरोना संक्रमित सरकारघाटल भांबला के गुड मझवाड़ी गांव के रहने वाले हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत