1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: ज्वालाजी, नैनादेवी, चामुंडा, चिंतपुर्णी और ब्रिजेश्वरी दर्शन के लिए अभी इंतजार, फिलहाल नहीं खुलेंगे मंदिर

हिमाचल प्रदेश: ज्वालाजी, नैनादेवी, चामुंडा, चिंतपुर्णी और ब्रिजेश्वरी दर्शन के लिए अभी इंतजार, फिलहाल नहीं खुलेंगे मंदिर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2020 09:37 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 09:37 pm IST

देवभूमि हिमाचल में देवी-देवताओं के मंदिर अभी बंद रहेंगे। सरकार ने मंदिर खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार (24 अगस्त) को कहा कि मंत्री को मंदिरों के नुमाइंदों से बातचीत करने को कहा है।

Himachal Pradesh Temple Naina Devi jwala ji Chamunda will not open untill new Govt guidelines- India TV Hindi
Himachal Pradesh Temple Naina Devi jwala ji Chamunda will not open untill new Govt guidelines Image Source : GOOGLE

हिमाचल प्रदेश। देवभूमि हिमाचल में देवी-देवताओं के मंदिर अभी बंद रहेंगे। सरकार ने मंदिर खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार (24 अगस्त) को कहा कि मंत्री को मंदिरों के नुमाइंदों से बातचीत करने को कहा है। फिलहाल, हिमाचल सरकार ने अभी मंदिर नहीं खोलने का फैसला किया है। कोरोना की वजह से श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल मंदिर बंद रहेंगे। यानी श्रद्धालुओं को अभी ज्वालाजी, नैनादेवी, चामुंडा, चिंतपुर्णी और ब्रिजेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामले 5000 के ऊपर हो चुके हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत