हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Updates and Breaking News of November 12:
02:16 AM: सरकार ने राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- '36 राफेल एयरक्राफ्ट की खरीद में रक्षा खरीद प्रक्रिया-2013 के तहत खरीद प्रक्रिया का पालन किया गया था।'
01:56 AM: दिल्ली के अशोका रोड स्थित रॉयल प्लाजा होटल की पहली मंजिल पर लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद।
01:12 AM: पंजाब में बगावत को फिर से जिंदा करने की कोशिश में लगी बाहरी ताकतों के खिलाफ केंद्र सरकार पूरी कार्रवाई कर रही है: आर्मी चीफ बिपिन रावत
12:46 PM: छत्तीसगढ़ में बीजापुर के पामेड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 कोबरा जवान घायल।
12:17 PM: गुरुग्राम के सेक्टर 66 में 3 साल की एक बच्ची की बॉडी मिली, कल सुबह 11 बजे से लापता थी यह बच्ची।
11:38 AM: सांसदों और विधायकों द्वारा उनके मासिक काम को वेबसाइट पर पब्लिश करने की मांग करने वाली एक स्टूडेंट की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार।
11:30 AM: कुशवाहा शरद यादव से मिले, उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज
11:15 AM: छत्तीसगढ़ में अभी तक 16.24 प्रतिशत मतदान
10:30 AM: अनंत कुमार का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा : भाजपा
08:30 AM: भारत में घुसपैठ की फिराक में 160 आतंकवादी, सीमा पर हाई अलर्ट
08:00 AM: राजनांदगांव की 5 और बस्तर की 3 विधानसभा सीटों पर 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग
07:45 AM: दंतेवाड़ा के काटेकल्यान ब्लॉक में तुमकपल कैंप के नजदीक नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट
07:05 AM: छत्तीसगढ़: पहले चरण की 18 में से 10 सीटों के लिए मतदान शुरू। सवा लाख सुरक्षाकर्मियों के साये में हो रही है वोटिंग।
06:40 AM: अंतिम दर्शन के लिए बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा दिवंगत अनंत कुमार का पार्थिव शरीर
06:40 AM: अंतिम दर्शन के लिए बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा दिवंगत अनंत कुमार का पार्थिव शरीर
06:30 AM: माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले को महाराष्ट्र से दबोचा
06:10 AM: छत्तीसगढ़ में 7 बजे से शुरू होगा विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान
06:00 AM: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरु में निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज