हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत तीन बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, शाम चार बजे कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात
दिल्ली सरकार ने दिल्ली में महिलाओं के लिए अलग से महिला क्लीनिक खोलने की घोषणा की है और पहले चरण में 100 क्लीनिक खोलने की बात कही है
दिल्ली सरकार ने दिल्ली की हर कॉलोनी में योगा इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति करने की घोषणा की है और इसके लिए 2021-22 के लिए बजट में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
दिल्ली के लिए बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में नया सेनिक स्कूल खोला जाएगा
दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों में सभी नागरिकों को फ्री वैक्सीन देने की घोषणा की है और इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
मैं 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित कर रहा हूं। ये 2014-15 में 30,940 करोड़ रुपये की बजट राशि से दोगुने से ज़्यादा है। दिल्ली सरकार का प्रति व्यय 2015-16 के 19,218 रुपये से बढ़कर इस साल 33,173 रुपये होने की उम्मीद है: मनीष सिसोदिया
2047 तक दिल्ली की आबादी क़रीब 3 करोड़ 28 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। 2047 में इतनी बड़ी आबादी के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए होगा उसकी नींव हम इस बजट में रखने जा रहे हैं: विधानसभा में दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया
बीजेपी संसदीय दल ( लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ) की मीटिंग कल सुबह 9:30 बजे होगी। पीएम मोदी भी बीजेपी सांसदों को संबोधित करेंगे। कोविड वैक्सीनेशन समेत अन्य मुद्दों पर बोल सकते हैं।
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
दिल्ली विधानसभा में वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया
तेल और गैस की बढ़ती कीमतों पर लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा
तृणमूल प्रमुख प्रमुख ममता बनर्जी आज पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगी। फिर नंदीग्राम जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी भारत-बांग्लादेश को जोड़ने वाले 'मैत्री सेतु' का आज करेंगे उद्घाटन। त्रिपुरा से चटगांव जाना होगा आसान। श्रीमद्भागवत गीता की पांडुलिपि के 11 खंडों का भी करेंगे लोकार्पण
कोलकाता के स्ट्रैंड रोड बिल्डिंग में भयानक आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है।सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनो को 10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
संपादक की पसंद