1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में नवरात्र पूजा, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

पाकिस्तान में स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में नवरात्र पूजा, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 12:48 pm IST

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में नवरात्र पूजा का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

पाकिस्तान में स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में नवरात्र पूजा, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
पाकिस्तान में स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में नवरात्र पूजा, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो Image Source : TWITTER

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में नवरात्र पूजा का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो 10 सेकेंड का है, जिसमें मंत्र उच्चारण सुना जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा में काफी संख्या में भक्त मौजूद हैं।

गौरतलब है कि हिंगलाज माता का मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर है। मंदिर में विराजमान देवी को हिंगलाज देवी या हिंगुला देवी भी कहते हैं। यह देवी सती को समर्पित 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह पाकिस्तान में कई हिंदू समुदायों के बीच आस्था का केन्द्र है।

मंदिर पर नवरात्र की पूजा हुई, जिसका वीडियो कांग्रेस नेता शकील अहमद ने शेयर किया है। यह वीडियो इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि पाकिस्तान से समय-समय पर हिंदुओं के उत्पीड़न की खबरें आती रहते हैं। वहां हिंदुओं के लिए सम्मान से जीना बहुत हद तक आसान नहीं है। 

पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ धर्म परिवर्तन, लड़कियों से जबरन शादी या फिर सामाजिक अधिकारों से दूर रखे की कोशिशें होती रहती हैं। पूरी दुनिया पाकिस्तान के इस रवैये का वाकिफ है। लेकिन, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। वहां से बार-बार ऐसी खबरें आते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के जिन नेता शकील अहमद ने यह वीडियो शेयर किया है उन्हें पिछले साल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था, करीब 2 महीने पहले ही कांग्रेस पार्टी ने उनका निष्कासन वापस लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत