1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने किया ऐलान, अमरनाथ यात्री हमारे मेहमान, डरने की जरूरत नहीं

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने किया ऐलान, अमरनाथ यात्री हमारे मेहमान, डरने की जरूरत नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2018 11:11 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 11:11 pm IST

ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज आतंकवादी समूह के कमांडर रियाज नाइकू की बताई जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है...

amarnath yatra- India TV Hindi
amarnath yatra

श्रीनगर: हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से कथित तौर पर जारी किया गया एक ऑडियो सामने आया है जिसमें उसने अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है।

ऑडियो में कहा गया है कि श्रद्धालुओं को तब तक डरने की जरूरत नहीं है जब तक वह कश्मीर केवल अपने धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करने आ रहे हैं।

ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज आतंकवादी समूह के कमांडर रियाज नाइकू की बताई जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। वॉट्सएप पर प्रसारित हुई 15 मिनट की इस क्लिप के साथ नाइकू की तस्वीर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत