1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. होलिका दहन: आज जलेेंगे मसूद अजहर और हाफिज सईद का पुतले, पटना में हो गई है पूरी तैयारी

होलिका दहन: आज जलेेंगे मसूद अजहर और हाफिज सईद का पुतले, पटना में हो गई है पूरी तैयारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 06:20 pm IST

पारंपरिक रूप से होली पर होने वाले होलिका दहन के दौरान इस साल बिहार की राजधानी पटना के एक हिस्से के रहवासियों ने जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद के पुतलों को इस होली पर जलाने के लिए सड़क पर लगाया है।

Holi bonfire: Effigies of Masood Azhar, Hafiz Saeed put up...- India TV Hindi
Holi bonfire: Effigies of Masood Azhar, Hafiz Saeed put up at Patna neighbourhood

पटना: पारंपरिक रूप से होली पर होने वाले होलिका दहन के दौरान इस साल बिहार की राजधानी पटना के एक हिस्से के रहवासियों ने जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद के पुतलों को इस होली पर जलाने के लिए सड़क पर लगाया है।

पटना के कदमकुआं के नवल किशोर रोड स्थित एक सड़क पर लकड़ी और टहनियों के विशाल ढेर के ऊपर ये पुतले लगाए गए हैं और आज रात 'होलिका दहन' पर इन पुतलों को जलाया जाएगा। सड़क किनारे पर लगी दुकानों में रंग, पिचकारी और फैंसी मास्क बेचे जा रहे हैं जबकि सड़क के किनारे एक बिजली के खंभे पर बंदूक ली हुई जवान की छवि लगाई गई है।

इस क्षेत्र के लोगों ने इस भावना के साथ इन पुतलों को लगाया है कि पाकिस्तानी धरती से प्रायोजित आतंकी गतिविधियों को भारत और यहां के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्थानीय दुकानदार ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘‘पुतलों के चेहरे पर दोनों आतंकवादियों का चित्र लगाया जाएगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत