1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आखिर टूट गई हनीप्रीत, माना बाबा के साथ 'रिश्ता', कबूल किए गुनाह?

आखिर टूट गई हनीप्रीत, माना बाबा के साथ 'रिश्ता', कबूल किए गुनाह?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 13, 2017 12:03 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 12:08 pm IST

उसने बलात्कारी राम रहीम के कारोबार से लेकर उसके सारी करतूतों का पर्दाफाश कर दिया है। हनीप्रीत ने बलात्कारी राम रहीम के साथ अपने रिश्ते को कबूल किया है और ये भी बताया है कि दोनों के रिश्ते के राज एक लैपटॉप में है जिसमें दोनों की तस्वीरें और वीडियोज है

honeypreet-ram-rahim- India TV Hindi
honeypreet-ram-rahim

नई दिल्ली : बलात्कारी बाबा राम रहीम के लाडली हनीप्रीत के बारे में एक सनसनीखेज खबर है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि हनीप्रीत ने सारे गुनाह कबूल कर लिए हैं और पुलिस की पूछताछ में उसने बाबा और डेरे के सारे राज खोल दिए। दावा ये किया जा रहा है कि हनीप्रीत ने बलात्कारी बाबा के साथ अपने रिश्तों को भी स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को ये भी बताया है कि पंचकुला हिंसा की साजिश में उसका हाथ था और उसने ही पंचकुला में दंगाई को पैसे दिए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की सख्ती की वजह से हनीप्रीत टूट गई है और उसकी हिम्मत ने जवाब दे दिया है। ये भी पढ़ें: राम रहीम की लाडली हनीप्रीत की करतूतों से हटा पर्दा, सहेली ने खोल दिए सारे राज़

दावा ये भी है कि हनीप्रीत ने पुलिस को ये भी बता दिया है कि पंचकुला हिंसा की साजिश कहां रची गई और उसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। हनीप्रीत ने ये भी बताया कि उसने अपने हाथों से पंचकुला के दंगाईयों को पैसे दिए थे। हनीप्रीत ने पूछताछ के दौरान ये भी कबूल किया है कि सजा सुनाने के बाद बलात्कारी बाबा को भगाने का प्लान था।

सोशल मीडिया के दावों से यही लगता है कि हनीप्रीत ने सारे राज खोल दिए हैं। उसने बलात्कारी राम रहीम के कारोबार से लेकर उसके सारी करतूतों का पर्दाफाश कर दिया है। हनीप्रीत ने बलात्कारी राम रहीम के साथ अपने रिश्ते को कबूल किया है और ये भी बताया है कि दोनों के रिश्ते के राज एक लैपटॉप में है जिसमें दोनों की तस्वीरें और वीडियोज हैं।

सोशल मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि उसने बाबा के जेल जाने के बाद देश को दुनिया के नक्शे से खत्म करने की बात कही थी। सबसे बड़ी बात हनीप्रीत ने ये भी मान लिया है कि अदातल के फैसले के बाद राम रहीम को भगाने का प्लान था और वो इस साजिश में शामिल थी।

हनीप्रीत के बारे किए गए दावे हैरान करने वाले हैं क्योंकि हनीप्रीत अब तक राम रहीम के साथ अपने रिश्तों को पवित्र बता रही थी। राम रहीम को पापा जी बता रही थी और पंचकुला हिंसा के लिए खुद को बेगनाह बता रही थी।

अगर हनीप्रीत इकरारे जुर्म कर चुकी है तो वो एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकती है। हनीप्रीत पर जो आरोप है उसमें वो जिंदगी भर के लिए सलाखों के पीछे जा सकती है। अगर उसने ये माना है कि पंचकुला हिंसा की वो मास्टर माइंड है तो इस दौरान 32 लोगों की मौत की भी वो जिम्मेदार मानी जाएगी।

हनीप्रीत अब तक चुप थी, वो पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे रही थी। वो यादाश्त खत्म होने के बहाने बना रही थी फिर एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि वो सबकुछ उगलने लगी। ऐसे कौन से सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं जिसकी वजह से हनीप्रीत ने सारे गुनाह कबूल कर लिए। ये एक बहुत बड़ा राज़ है।

राज़ जानने के लिए देखिए वीडियो अगले स्लाइड में.....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत