1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खेत में तीन युवतियों के शव मिलने से सनसनी

खेत में तीन युवतियों के शव मिलने से सनसनी

 Written By: IANS
 Published : Mar 21, 2015 06:59 pm IST,  Updated : Mar 21, 2015 01:32 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एक खेत में तीन युवतियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के गर्दन पर गहरे घाव हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि

- India TV Hindi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एक खेत में तीन युवतियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के गर्दन पर गहरे घाव हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उनके शव खेत में फेंक दिए गए।

पुलिस के अनुसार, जिले के बरहज थानान्तर्गत स्थित कटियारी गांव में तीन युवतियों के शव नाले के किनारे खेत में पड़े मिले। सभी शव खून से लथपथ हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन चल रही है। तीनों युवतियां शुक्रवार शाम से ही लापता थीं। उनके परिजनों के साथ पुलिस भी इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन शनिवार को इनके घर के पास के खेत में ही तीनों के शव मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत