1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इनकम टैक्स विभाग ने पार्टी फंडिंग कर चोरी मामले में कांग्रेस के अहमद पटेल को तलब किया

इनकम टैक्स विभाग ने पार्टी फंडिंग कर चोरी मामले में कांग्रेस के अहमद पटेल को तलब किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 05:49 pm IST

इनकम टैक्स अधिकारी ने इस मामले में शुक्रवार को को कहा कि विभाग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को पार्टी के वित्तिय लेनदेन से जुड़ी कर चोरी की जांच के सिलसिले में तलब किया है।

Congress leader Ahmed Patel - India TV Hindi
Congress leader Ahmed Patel  Image Source : @AHMEDPATEL

नई दिल्ली: इनकम टैक्स अधिकारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को पार्टी के वित्तिय लेनदेन से जुड़ी कर चोरी की जांच के सिलसिले में तलब किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को विभाग के अधिकारी ने दी है। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को समन भेजने के बाद कोषाध्यक्ष अहमद पटेल को कथित तौर पर अघोषित पार्टी संग्रह (पार्टी कलेक्शन) और चुनावी खर्चों के लिए 550 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि के लिए नोटिस भेजा है। अहमद पटेल भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। यह 2001 से कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत