1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैं मंदिर जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं, किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए: अरविंद केजरीवाल

मैं मंदिर जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं, किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए: अरविंद केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Nov 07, 2021 08:25 pm IST

केजरीवाल ने कहा, ‘‘क्या आप मंदिर जाते हो? मैं भी मंदिर जाता हूँ। मंदिर जाने में कोई बुराई नहीं है। जब आप यहां जाते हैं तो आपको शांति का अनुभव होता है। उनकी (सॉफ्ट हिंदुत्व का आरोप लगाने वालों को) आपत्ति क्या है? कोई आपत्ति क्यों होनी चाहिए? मैं मंदिर जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं। मेरी पत्नी गौरीशंकर मंदिर जाती हैं।’’

Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister- India TV Hindi
Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister Image Source : TWITTER/@ARVINDKEJRIWAL

पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह इसलिए मंदिर जाते हैं क्योंकि वह हिंदू हैं और किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह मंदिर जाकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' का संदेश दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘क्या आप मंदिर जाते हो? मैं भी मंदिर जाता हूँ। मंदिर जाने में कोई बुराई नहीं है। जब आप यहां जाते हैं तो आपको शांति का अनुभव होता है। उनकी (सॉफ्ट हिंदुत्व का आरोप लगाने वालों को) आपत्ति क्या है? कोई आपत्ति क्यों होनी चाहिए? मैं मंदिर जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं। मेरी पत्नी गौरीशंकर मंदिर जाती हैं।’’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी (आप) तीर्थयात्राएं प्रायोजित करने जैसी तटीय राज्य की योजनाओं की नकल कर रही है, केजरीवाल ने दावा किया कि वह (सावंत) वास्तव में उनकी पार्टी की नकल कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि प्रमोद सावंत हमारी नकल कर रहे हैं। जब मैंने कहा कि हम बिजली मुफ्त देंगे, तो उन्होंने पानी मुफ्त दिया। जब मैंने कहा कि हम रोजगार भत्ता देंगे, तो उन्होंने लगभग 10,000 नौकरियों की घोषणा की, और जब मैंने तीर्थयात्रा के बारे में बात की, तो उन्होंने अपनी योजना की घोषणा की।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कहा कि हम अयोध्या में तीर्थ यात्रा कराएंगे तो उन्होंने कहा कि मैं स्थानीय मंदिर में यात्रा कराऊंगा। प्रमोद सावंत के कॉपी करने वाले बयान पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रमोद सावंत हमें कॉपी कर रहे हैं, मैंने कहा हम बिजली मुफ़्त देंगे तो उन्होंने एक हफ़्ते बाद पानी मुफ़्त ​कर दिया। मैंने कहा कि हम रोज़गार देंगे तो उन्होंने कहा कि मैं 10,000 नौकरी दूंगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान भंडारी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और श्रमिक संघ एवं खनन आंदोलन की नेता पुति गांवकर को भी पार्टी में शामिल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत