1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल के जंगलों में लगी आग को बुझाने में वायुसेना के हेलिकॉप्टरों का होगा इस्तेमाल

हिमाचल के जंगलों में लगी आग को बुझाने में वायुसेना के हेलिकॉप्टरों का होगा इस्तेमाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2018 11:32 pm IST,  Updated : May 31, 2018 11:32 pm IST

हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज कहा कि दावानल से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य के हमीरपुर , चंबा और कांगड़ा जिले में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Himachal forest fire- India TV Hindi
Himachal forest fire Image Source : PTI

शिमला: हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज कहा कि दावानल से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य के हमीरपुर , चंबा और कांगड़ा जिले में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अब तक जंगल में आग लगने के 1544 मामले आए हैं और अनुमानित तौर पर 1.16 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। 

उन्होंने बताया कि पिछले 48 घंटे में सोलन जिले में बड्डी , चंबा जिले के भटियाट और शिमला जिले के ठियोग में भीषण आग लग गयी।उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े हिस्से में आग लग गयी और इस वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। आग बुझाने के अभियान में छह लोग घायल हो गए। मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वायु सेना सबसे ज्यादा प्रभावित हमीरपुर , चंबा और कांगड़ा जिले में आज से जंगल की आग को बुझाने के लिए हेलिकॉप्टर मुहैया कराने पर राजी हो गयी है।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत