1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 09:04 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 09:08 am IST

पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों तथा चार पीसीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए।

पंजाब में प्रशासनिक...- India TV Hindi
पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले Image Source : FILE

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों तथा चार पीसीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए। आईएएस नीलकांत अवध को विवेक प्रताप सिंह की जगह कर आयुक्त बनया गया है और सिंह को कार्मिक विभाग में सचिव बनाया गया है।

दीपर्वा लकरा को सामाजिक सुरक्षा निदेशक बनाया गया है। तनु कश्यप को पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम का एमडी बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। सरकार ने शनिवार को इन अधिकारियों के तबालदे किए हैं। यह तबादले ऐसे वक्त में किए जब राज्य में कोरोना केस बढ़ रहे हैं।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अन्य राज्यों खासकर दिल्ली से आने वाले लोगों की कड़ी जांच पर जोर दिया है। उन्होंने यह साफ किया कि कोविड-19 उपचार के लिए दिल्ली से पंजाब में आने वाले पंजाबियों का स्वागत है। 

हालांकि, इसके लिए उन्हें दिल्ली के अस्पताल की सिफारिश पर यहां के अस्पताल में बिस्तर आरक्षित कराना होगा। फेसबुक लाइव पर ‘‘आस्क कैप्टन’’ में एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में प्रवेश के नियमों को और सख्त बनाने पर विचार कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत