1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किस्मत ने बना दी IAS की जोड़ी, पहलगाम की वादियों में टीना और अतहर ने रचाई शादी

किस्मत ने बना दी IAS की जोड़ी, पहलगाम की वादियों में टीना और अतहर ने रचाई शादी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2018 06:14 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 06:26 pm IST

अतहर कश्मीर के एक छोटे गांव से हैं और टीना दिल्ली में पली बढ़ी एक दलित लड़की। इनके प्यार पर खूब चर्चे हुए लेकिन इन दोनों ने इसकी कभी परवाह नहीं की...

tina dabi and athar amir- India TV Hindi
tina dabi and athar amir

नई दिल्ली: एक ऐसा प्यार जो पहली नजर में शुरू हुआ और IAS एकेडमी पहुंच कर परवान चढ़ गया। इस प्यार पर दुनिया की नजर पड़ी, सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें भी हुई और विवाद भड़काने की कोशिश भी हुई, लेकिन ये IAS की जोड़ी दुनिया की बातों से बेपरवाह रही। ये कहानी है 2015 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा की टॉपर रही टीना डाबी और दूसरे स्थान पर रहे अतहर आमिर उल शफी खान की। अतहर को प्यार आईएएस की टॉपर, रैंकिंग में नंबर एक टीना डाबी से हुआ जिसने इन्हें टॉपर की रेस में पछाड़ा था। दोनों अब शादी के बंधन में बंध गए है। जम्मू-कश्मीर की पहलगाम की वादियों में दोनों ने शादी रचाई है।

शादी के बाद दोनों अनंतनाग स्थित अतहर के पैतृक गांव देवेपोरा मटन में चले गए जहां उन्होंने रिश्तेदारों और अन्य गणमान्य लोगों के लिए पार्टी आयोजित की।

फेसबुक पर स्टेटस अपडेट से किया था प्यार का ऐलान

9 नवंबर 2016 को ये प्यार दुनिया के सामने जाहिर हुआ जब टीना डाबी के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट पर रिलेशनशिप स्टेटस बदला था। उसने लिखा था इन अ रिलेशनशिप विद अतहर आमिर खान और फिर फेसबुक पर दोनो की तस्वीरों की भरमार लग गई थी। एक साथ घूमने फिरने की, एक साथ वक्त बिताने की। टॉपर से टॉपर के प्यार के इस रिश्ते को अब एक नया नाम मिला है। दोनो शादी के बंधन में बंध गए हैं।

किस्मत ने बना दी IAS की जोड़ी

दोनो की पहली मुलाकात 11 मई को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में हुई थी। एक इंटरव्यू में टीना ने बताया कि अतहर को उनसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था। सुबह वे दोनो मिले थे और शाम अतहर उनसे मिलने आ गया था। टीना ने तुरंत हां नहीं कहा उन्हें वक्त चाहिए था। मई से अगस्त तक टीना अतहर से बातें करती रहीं, उन्हें समझने की कोशिश करती रही फिर धीरे-धीरे अतहर ने टीना का दिल जीत ही लिया। टीना को अतहर का लगन भा गया और आखिरकार अतहर जिससे रैंक में हारे थे तीन महीने में उसी का दिल जीत लिया।

कश्मीर का लड़का.. दिल्ली की लड़की

टीना और अतहर जानते थे कि दोनो के रिश्ते में काफी कुछ ऐसा है जिसपर दुनिया की नजर पड़ेगी ही। अतहर कश्मीर के एक छोटे गांव से हैं और टीना दिल्ली में पली बढ़ी एक दलित लड़की। इनके प्यार पर खूब चर्चे हुए लेकिन इन दोनों ने इसकी कभी परवाह नहीं की। उन्होंने अपने प्यार को छुपाने की कोशिश भी नहीं की फेसबुक पर धड़ल्ले से दोनो ने देश विदेश की साथ की तस्वीरें पोस्ट की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत