1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोयंबटूर: तमिल नव वर्ष पर 5 करोड़ के करेंसी नोट और हीरों से सजाई गई श्री मुथुमरियम्‍मन मंदिर की मूर्ति

कोयंबटूर: तमिल नव वर्ष पर 5 करोड़ के करेंसी नोट और हीरों से सजाई गई श्री मुथुमरियम्‍मन मंदिर की मूर्ति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 01:09 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 01:09 pm IST

दक्षिण भारत के मंदिर अपनी संपन्नता के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। इसी ख्याति को आगे बढ़ाते हुए कोयंबटूर के मंदिर में की गई 5 करोड़ रुपए की सजावट चर्चा का विषय बनी हुई है।

Sri Muthumariamman Temple- India TV Hindi
Sri Muthumariamman Temple

दक्षिण भारत के मंदिर अपनी संपन्‍नता के लिए विश्‍व प्रसिद्ध हैं। इसी ख्‍याति को आगे बढ़ाते हुए कोयंबटूर के मंदिर में की गई 5 करोड़ रुपए की सजावट चर्चा का विषय बनी हुई है। कोयंबटूर के श्री मुथुमरियम्‍मन मंदिर की मूर्ति को 5 करोड़ रुपए से सजाया गया है। यहां मूर्ति को सजाने में करेंसी नोट और हीरों का प्रयोग किया गया है। 

श्री मुथुमरियम्‍मन मंदिर की इस मूर्ति की चर्चा सोशल मीडिया में भी खूब हो रही है। इस मूर्ति के आसपास की दीवारों को 500 और 2000 रुपए के अलावा दूसरे करेंसी नोटों से सजाया गया है, वहीं भगवान के कपड़े माला आदि को भी करेंसी नोटों से सजाया गया है। वहीं मूर्ति में हीरों को भी जड़ा गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस मूर्ति को सजाने में करीब 5 करोड़ रुपए का खर्च आया है। 

बता दें कि तमिलनाडु में तमिल नव वर्ष का त्‍योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर कई मंदिरों को बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है। लेकिन जिस प्रकार श्री मुथुमरियम्‍मन मंदिर को सजाया गया है वह वाकई में आश्‍चर्यचकित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत