1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगर आप राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से पटना जा रहे हैं तो ये है आपके लिए अच्छी खबर

अगर आप राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से पटना जा रहे हैं तो ये है आपके लिए अच्छी खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 04:47 pm IST

आपको बता दें कि रेलवे ने देश भर में चलने वाली करीब 500 ट्रेनों के ट्रैवल टाइम में 10 मिनट से लेकर 3 घंटे तक समय कम किया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 50 नई ट्रेनों का ऐलान किया गया है

Rajdhani express- India TV Hindi
Rajdhani express Image Source : PTI

नई दिल्ली: देशभर में रेलवे ने नया टाइम टेबल लागू कर दिया है। इस नए टाइम टेबल के मुताबिक अगर आप दिल्ली से पटना राजधानी एक्सप्रेस (123010) में सफर कर रहे हैं तो आपको अब पहले से कहीं कम समय सफर में बिताना पड़ेगा। जी हां.. पूर्वोत्तर रेलवे के नए टाइम टेबल के मुताबिक अब पटना-राजेंद्र नगर राजधानी एक्स्प्रेस अपने निर्धारित समय 5बजकर 20 मिनट के बजाए सुबह पांच बजे ही पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे ने करीब 50 ट्रेनों की टाइमिंग में सुधार करते हुए निर्धारित समय मे फेरबदल किया है। वहीं पटना और दिल्ली के बीच कुछ और अहम ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। पूर्वा एक्सप्रेस अब नई दिल्ली से चलकर पटना सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से आनेवाली श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 7 बजकर पटना पहुंचेगी।

आपको बता दें कि रेलवे ने देश भर में चलने वाली करीब 500 ट्रेनों के ट्रैवल टाइम में 10 मिनट से लेकर 3 घंटे तक समय कम किया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 50 नई ट्रेनों का ऐलान किया गया है जिसमें 9 गुजरात की होंगी। इसके अलावा 65 पुरानी ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाया जाएगा जिनकी रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत