1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Odd-Even Formula: IGL आज से CNG सत्यापित स्टिकर जारी करेगा

Odd-Even Formula: IGL आज से CNG सत्यापित स्टिकर जारी करेगा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2015 09:27 am IST,  Updated : Dec 29, 2015 09:28 am IST

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड :आईजीएल: सीएनजी सत्यापित कारों के लिए मंगलवार से अपने स्टिकर जारी करेगा।

igl- India TV Hindi
igl

नयी दिल्ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड :आईजीएल: सीएनजी सत्यापित कारों के लिए मंगलवार से अपने स्टिकर जारी करेगा। आम आदमी पार्टी सरकार ने एक जनवरी से शुरू हो रही वाहनों की सम विषम नंबर वाली योजना के तहत आईजीएल के स्टिकर वाली सीएनजी चालित कारों को छूट दी है।

हालांकि, सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई इन सीएनजी स्टिकरों की जाली प्रति के साथ पाया गया तो उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि आईजीएल सीएनजी चालित वाहनों के लिए खास विशेषताओं और एक उपकरण से पहचाने जा सकने योग्य एक विशेष लोगो का वितरण कल से शुरू करेगा।

आईजीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 95 सीएनजी स्टेशन हैं, नोएडा और गाजियाबाद में सात...सात और ग्रेटर नोएडा में पांच स्टेशन है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब पांच लाख सीएनजी वाहन चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएनजी स्टिकर कार के आगे वाली कांच पर चिपका होगा ताकि यह आसानी से दिख सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत