1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिये सावन माह का महत्‍व, क्यों होती है भगवान शिव की पूजा'

जानिये सावन माह का महत्‍व, क्यों होती है भगवान शिव की पूजा'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2015 08:43 am IST,  Updated : Aug 01, 2015 09:25 am IST

नई दिल्ली: सावन माह की शुरुआत हो चु‍की है, मंदिरों में इसकी तैयारियां भी जोरो-शोरों से हो रही है। हर हिंदू घर में शिव जी को खुश करने के लिये ओम नम: शिवाय की गूंज

जानिये सावन का महत्‍व,...- India TV Hindi
जानिये सावन का महत्‍व, क्यों होती है शिव जी की पूजा?

नई दिल्ली: सावन माह की शुरुआत हो चु‍की है, मंदिरों में इसकी तैयारियां भी जोरो-शोरों से हो रही है। हर हिंदू घर में शिव जी को खुश करने के लिये ओम नम: शिवाय की गूंज सुनाई दे रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह श्रावन का महीना सबसे पवित्र माना जाता है।

इस महीने में शिव उपासना से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इस बार 1 अगस्त, यानि आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है, जो 29 अगस्त को समाप्त होगा।

क्यों है सावन की विशेषता?

हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन महीने को देवों के देव महादेव भगवान शंकर का महीना माना जाता है। इस संबंध में पौराणिक कथा है कि जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें सावन महीना प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था।

अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रह कर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया, जिसके बाद ही महादेव के लिए यह विशेष हो गया।

अगले स्लाइड में पढ़ें क्यों होती है इस माह शिवशंकर की पूजा.......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत