राष्ट्रीय खबरें
हरीश रावत ने साबित किया बहुमत, उत्तराखंड से हटेगा राष्ट्रपति शासन
उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट के नतीजे का ऐलान कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि हरीश रावत के पक्ष में 33 विधायक और बीजेपी के पक्ष में 28 विधायकों ने अपना मत दिया। कोर्ट में केंद्र सरकार ने अपने पैर पीछे खींचते हुए कहा कि राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाया जाएगा।
सोनिया, मनमोहन या एंटनी से कभी नहीं मिला: क्रिस्टियन मिशेल
अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में कथित बिचौलिया क्रिस्टियन मिशेल ने बुधवार को कहा कि वह वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की खरीद के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कभी नहीं मिले।
PM मोदी के अपमान पर पप्पू यादव खफा, बोले केजरीवाल के खिलाफ जांच करे CBI
लोकसभा में एक सांसद ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के कामकाज की तीखी आलोचना करते हुए उनके खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की।
शीना बोरा मामला: ड्राइवर खोल सकता है इंद्राणी के बड़े राज
सनसनीखेज शीना वोरा हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने बुधवार को एक विशेष सीबीआई अदालत से कहा है कि वह सरकारी गवाह बनना चाहता है और इस अपराध के बारे में कुछ सच्चाइयों का खुलासा करना चाहता है।
11 जुलाई तक तिहाड़ के बाहर रहेंगे सुब्रत रॉय, पैरोल बढ़ी
निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की पैरोल अवधि बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी गई है।
अंतरराष्ट्रीय खबरें
बगदाद में बम विस्फोट में 64 मरे, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी
इराक की राजधानी बगदाद के एक व्यस्त बाजार में बुधवार को हुए कार बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई और 87 अन्य घायल हैं। सूत्र ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 64 लोगों की मौत हो गई है और 87 अन्य घायल हुए हैं।
हिलेरी होंगी अमेरिका की अगली राष्ट्रपति: जो बाइडेन
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोकेट्रिक पार्टी की उम्मीदवार बनकर उभरेंगी और आखिरकार अगले साल जनवरी में बराक ओबामा की जगह लेंगी।
बिजनेस की खबरें
अकाउंट में बैलेंस जीरो होने पर नहीं लगेगा पेनल्टी, आरबीआई ने बैंकों को दिए निर्देश
सेविंग अकाउंट वालों के लिए खुशखबरी है। अब मिनिमम बैलेंस ना होने पर भी अकाउंट माइनस में नहीं जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश जारी कर कहा कि बैलेंस शून्य होने पर लगने वाला नॉन मेंटीनेंस चार्ज ग्राहकों से नहीं वसूला जाए।
अब कंप्यूटर पर आसानी से यूज कर पाएंगे WhatsApp
इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp पर चैटिंग के लिए अब आपको मोबाइल की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp ने मोबाइल टेक्नोलॉजी से एक कदम आगे बढ़ाते हुए डेस्कटॉप एप्लीकेशन लॉन्च की है।
वर्ष 2030 तक बिजली की खपत 4000 अरब यूनिट होगी
वर्ष 2030 तक भारत में बिजली की खपत चार गुना बढ़कर 1100 अरब यूनिट से 4000 अरब यूनिट हो जाएगी। द फ्यूचर ऑफ इलेक्ट्रिसिटी सम्मेलन में अपने संबोधन में कोयला एवं ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ऊर्जा दक्षता के लिए शुरू की गई योजनाओं के बावजूद हम अभी भी अगले 15-16 साल तक बिजली उत्पादन में 10 फीसदी वार्षिक की संभव वृद्धि को देख रहे हैं।
एंटरटेनमेंट की खबरें
अमिताभ बच्चन की आय की होगी दोबारा जांच, SC ने आयकर विभाग को दी मंजूरी
हाल ही में पनामा पेपर्स मामले में विदेशों में संपत्ति होने की बात सामने आने के बाद आज अमिताभ बच्चन को एक और झटका लगा। 15 साल पुराने इनकम टैक्स केस में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अमिताभ से जुड़े केस को दोबारा जांच करने की इजाजत दे दी।
इस क्रिकेटर ने की बॉलीवुड के बैडमैन के साथ कॉमेडी, फिल्म होगी कांस में प्रदर्शित
डी एलेन की फिल्म 'कैफे सोसायटी' के प्रदर्शन के साथ 11 मई से 69वां कान फिल्म महोत्सव शुरु कर दिया गया है। यह 22 मई तक चलने वाला है। इसमें हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियां काफी वक्त पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं।
इस फिल्म में टकराएंगे सलमान और रणवीर, दिलचस्प होगा मुकाबला
'धूम' सीरीज की अब एक और फिल्म बनने जा रही है। दर्शकों में इस सीरीज को लेकर एक अलग ही उत्सुकता देखने को मिलती है। पिछले दिनों खबर आई थी कि 'धूम-4' में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने विलेन का किरदार निभाने के लिए हांमी भर दी है।
खेल की खबरें
अर्जुन पुरस्कार के लिये हाकी खिलाड़ी रितु रानी, रघुनाथ के नाम की सिफ़ारिश
भारतीय महिला टीम की कप्तान रितु रानी और पुरूष टीम के सीनियर ड्रैग फ्लिकर वी आर रघुनाथ के नाम हाकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे हैं ।
हेलमेट अनिवार्य करने और स्थानापन्न खिलाडि़यों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है आस्ट्रेलिया
मैदान पर चोट लगने से क्रिकेटर फिलीप ह्यूज की मौत के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा कराई गई समीक्षा में कहा गया है कि बल्लेबाजों और करीबी फील्डरों के लिये हेलमेट अनिवार्य होने चाहिये जबकि दिमागी चोट के शिकार खिलाडि़यों की जगह स्थानापन्न खिलाडि़यों को उतारने पर विचार होना चाहिये।
'अज़हर' के लिए हां कहने में बहुत वक्त लगा: अज़हरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का कहना है कि उनके जीवन पर फिल्म (अज़हर) बनाने के लिए हरी झंडी देने से पूर्व उन्हें खुद को इस चीज के लिए तैयार करने में बहुत समय लगा।