1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहली बार इतनी दूर भेजा गया दिल, 3 शहरों में बने ग्रीन कॉरिडोर

पहली बार इतनी दूर भेजा गया दिल, 3 शहरों में बने ग्रीन कॉरिडोर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 12:47 pm IST

देश में पहली बार एक साथ तीन शहर इंदौर, मुंबई और दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मिर्गी से पीड़ित 20 साल की सोनिया चौहान को शनिवार को ब्रेन डेड बता दिया गया था। उनके

sonia- India TV Hindi
sonia

नई दिल्ली: देश में पहली बार एक साथ तीन शहर इंदौर, मुंबई और दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मिर्गी से पीड़ित 20 साल की सोनिया चौहान को शनिवार को ब्रेन डेड बता दिया गया था। उनके पिता ने ऑर्गन डोनेट का फैसला किया। इसके बाद हार्ट मुंबई और लिवर दिल्ली भेजा गया जिसके लिये रविवार को इन्हें दो शहरों में लाइव ऑर्गन पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में चोइथराम अस्पताल से एयरपोर्ट तक की बेहद व्यस्त रहने वाली सड़क रविवार सुबह थम गई। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ब्रेन डेड 20 वर्षीय सोनिया का दिल मुंबई और लिवर दिल्ली पहुंचाया गया। शायद ऐसा पहली बार हुआ है, जब दिल को इतनी दूर ले जाया गया और 4 घंटे के भीतर ही दिल किसी और मरीज के शरीर में प्रत्यारोपित कर दिया गया।

ऑर्गन डोनेशन में अहम किरदार निभाने वाले इंदौर के कमिश्नर संजय दुबे ने बताया कि शायद दुनिया में पहली बार इतनी दूर लाइव ऑर्गन भेजा गया। दिल को एक बॉक्स में बंद कर ट्रांसप्लांट के लिए 600 किलोमीटर दूर भेजा गया। इसके पहले दुनिया में जितने भी हार्ट ट्रॉसप्लांट हुए हैं, उनमें दिल को ज्यादा से ज्यादा 80 किलोमीटर दूर भेजा गया था।

जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर निवासी सोनिया चौहान को शनिवार को एमवायएच में डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया था। पिता गणेश चौहान की सहमति के बाद अंगदान की प्रक्रिया शुरू की गई। दिल को प्रिजर्व केवल चार घंटे तक ही रखा जा सकता है। ऑपरेशन के बाद दिल को सुबह 7.40 बजे की फ्लाइट से मुंबई रवाना किया गया। 8:50 बजे मुंबई पहुंचा दिल एयरपोर्ट से कुछ ही समय में फोर्टिस अस्पताल के ऑप्रेशन थिएटर तक पहुंच गया। यहां करीब दो घंटे के ऑप्रेशन के बाद 11 बजे के करीब इसे दूसरे मरीज की बॉडी में प्रत्यारोपित कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत