1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई शराब कांड: कांग्रेस ने खडसे के इस्तीफे की मांग की

मुंबई शराब कांड: कांग्रेस ने खडसे के इस्तीफे की मांग की

 Written By: PTI
 Published : Jun 22, 2015 06:07 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 06:32 pm IST

मुंबई: विपक्षी कांग्रेस ने मलवानी में जहरीली शराब कांड को लेकर महाराष्ट्र के आबकारी मंत्री एकनाथ खडसे का इस्तीफा मांगा है। जहरीली शराब पीने से अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी

मुंबई शराब कांड:...- India TV Hindi
मुंबई शराब कांड: कांग्रेस ने खडसे के इस्तीफे की मांग की

मुंबई: विपक्षी कांग्रेस ने मलवानी में जहरीली शराब कांड को लेकर महाराष्ट्र के आबकारी मंत्री एकनाथ खडसे का इस्तीफा मांगा है। जहरीली शराब पीने से अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विखे पाटिल ने कहा कि खडसे को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मंत्रालय छोड़ देना चाहिए।

पीडि़तों के परिजन से मुलाकात करने के बाद विखे पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अभी तक पीडि़त परिवारों से मुलाकात नहीं की है और शराब कांड में करीब सौ लोगों की जान जाने पर यह राज्य सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, नगर निगम की तरफ से संचालित शताब्दी अस्पताल की लापरवाही के कारण लोगों की जान गई। उन्होंने कहा, अधिकारियों और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई ही काफी नहीं है।

उन्होंने मांग की कि इन मौतों के लिए अस्पताल के अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों पर मामला दर्ज किया जाए। मुंबई शराब कांड में मरने वालों की संख्या अभी तक 97 हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत