1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: भारत ने एंटी टैंक मिसाइल से उड़ाई पाकिस्तानी पोस्ट, 3 पाक सैनिकों के भी मारे जाने की खबर

VIDEO: भारत ने एंटी टैंक मिसाइल से उड़ाई पाकिस्तानी पोस्ट, 3 पाक सैनिकों के भी मारे जाने की खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2018 11:37 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 11:37 pm IST

पाकिस्तानी BAT सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रही थी तभी भारतीय सेना ने जबरदस्त पलटवार किया...

Indian Army destroys Pak posts near LoC- India TV Hindi
Indian Army destroys Pak posts near LoC

नई दिल्ली: भारतीय सेना के जांबाज बॉर्डर पर पाकिस्तानी फौज को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसका ताजा सबूत एक वीडियो की शक्ल में सामने आया है। इसी साल जनवरी के पहले हफ्ते में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया जिसका भारत की तरफ से करारा जवाब भी दिया गया।

पाकिस्तानी BAT सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रही थी तभी भारतीय सेना ने जबरदस्त पलटवार किया। भारत के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान के कई बंकरों को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी घुसपैठिए इन्हीं बंकरों में छुपकर हिंदुस्तान की सरहद में दाखिल होने की फिराक में थे लेकिन उनकी मंशा को हिंदुस्तान के जांबाज जवानों ने नेस्तनाबूद कर दिया।

पाकिस्तान के जिस इलाके में भारत की तरफ से ये कार्रवाई की गई वो कोटली और डेहरी के बीच का बताया जा रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बंकरों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पाकिस्तानी सेना के 3 जवानों के मारे जाने की खबर है।

देखिए वीडियो-

बता दें कि जनवरी में पाक की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हो रहा था उसी का जवाब सेना ने दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत