नई दिल्ली: शिमला पुलिस की गुंडागर्दी, शिमला घुमने आये पर्यटक को मामूली कहा सुनी के बाद सडक पर शिमला पुलिस ने की जम कर की पिटाई। इस पिटाई का विडियों वायरल होने के बाद अब पुलिस अधीक्षक ने की कड़ी कार्यवाही की बात की, कहा शिमला में नहीं चलेगी पुलिस की गुंडागर्दी - केवल चलेगा कानून का राज।
दरअसल दो दिनों पहले राजधानी शिमला के बेहद व्यस्त मार्ग माने जाने वाले विक्ट्री टनल के पास एक पर्यटक की गाडी को पुलिस ने रोका और उसका ड्राइविंग लाइसेंस माँगा परन्तु पर्यटक ने गाडी को दौड़ा दिया जिसके बाद पीछे से आ रही एक पी सी आर वैन ने गाडी का पीछा किया और उसे रोका मगर बिना किसी पूछताछ के शिमला की दबंग पुलिस ने पर्यटकों से लात घूसों से मारपीट की।
कार सवार सभी पर्यटक और महिलाएं हाथ जोड़ कर पुलिस की मिन्नतें और गुहार करते रहे पर दबंगों ने उनकी एक न सुनी और सरेआम लात घूंसे बरसते रहे। बताया ये भी जा रहा है की ये पर्यटक दिल्ली से शिमला घुमने आये थे। हालांकि पर्यटकों ने किसी भी तरह की कोई शिकायत पुलिस से नही की, और अब शिमला पुलिस के मुखिया अब मामला तूल पकड़ते देख जांच की बात कह रहे हैं ।
वीडियों देखने के लिए क्लिक करे- पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल