1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM योगी देंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा को बड़ा तोहफा, 25 जनवरी से शुरू होगी मेट्रो की एक्वा लाइन!

CM योगी देंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा को बड़ा तोहफा, 25 जनवरी से शुरू होगी मेट्रो की एक्वा लाइन!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 11:03 pm IST

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल लाइन का 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन किए जाने का संभावना है।

Inauguration of Noida-Greater Noida metro line likely on...- India TV Hindi
Inauguration of Noida-Greater Noida metro line likely on Jan 25, says NMRC

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल लाइन का 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन किए जाने का संभावना है। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह मेट्रो रेल गलियारा नोएडा के सेक्टर 51 स्टेशन और ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन के बीच 29.7 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसे एक्वा लाइन के नाम से जाना जाएगा। इस मेट्रो लाइन पर कुल 21 स्टेशन हैं, जिनमें 15 नोएडा में और छह ग्रेटर नोएडा में हैं।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पी डी उपाध्याय ने कहा, ‘‘इस बात की बड़ी संभावना है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन का उद्घाटन 25 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम डिपो स्टेशन पर होगा जहां से मुख्यमंत्री सेक्टर 142 स्टेशन तक नई मेट्रो में सफर करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत