1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बदल रहा कश्मीर! स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित नहीं

बदल रहा कश्मीर! स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2021 11:07 am IST,  Updated : Aug 15, 2021 11:07 am IST

यह तीन वर्षों में पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं प्रभावित नहीं हैं। पहले सुरक्षा इंतजामों के तहत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ये सेवाएं बंद कर दी जाती थीं। 

independence day in kashmir internet mobile services continues without hurdle बदल रहा कश्मीर! स्वतंत- India TV Hindi
बदल रहा कश्मीर! स्वतंत्रता दिवस पर चालू रहीं मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं Image Source : PTI

श्रीनगर. तीन वर्षों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा निर्बाध रूप से जारी रहीं जहां तनावमुक्त माहौल में जश्न-ए-आजादी मनाया जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, “न तो इंटरनेट बंद है न ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पाबंदियां हैं।”

यह तीन वर्षों में पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं प्रभावित नहीं हैं। पहले सुरक्षा इंतजामों के तहत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ये सेवाएं बंद कर दी जाती थीं। इससे पहले 2018 में राज्यपाल एन एन वोहरा के कार्यकाल के दौरान ये सेवाएं बंद नहीं की गई थीं।

गौरतलब है कि 15 अगस्त 2005 को आतंकवादियों ने तब स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल बख्शी स्टेडियम के बाहर आईईडी विस्फोट के लियेए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है यद्यपि कश्मीर में संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत