1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का VIDEO सौंपा, जारी करने को लेकर PM लेंगे फैसला

सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का VIDEO सौंपा, जारी करने को लेकर PM लेंगे फैसला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 04:30 pm IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल कार्रवाई का वीडियो सरकार को सौंप दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने बुधवार

ranbir singh- India TV Hindi
ranbir singh

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल कार्रवाई का वीडियो सरकार को सौंप दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने बुधवार को यह जानकारी दी। अहीर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हां, वीडियो सौंप दिया गया है। कुछ प्रक्रिया है, पहले दस्तावेज सौंपा गया था। अब वीडियो क्लिप भी सौंप दिया गया है। सेना ने इसे सौंपा।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

गौरतलब है कि कुछ राजनीतिक दलों ने मांग की थी कि सरकार को सर्जिकल कार्रवाई का वीडियो जारी कर देना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनकी सरजमीं पर किसी तरह की सर्जिकल कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी की है।

बता दें कि सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सौंपे जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों पर बनी कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक ली। इस बैठक में पीएम मोदी को नियंत्रण रेखा (LoC) की सुरक्षा हालात की जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ठिकानों पर 28 एवं 29 सितंबर की रात को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की घटनाएं भी बढ़ गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत