नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य आयोजन हुआ। प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी के बीच देश के प्रधानमंत्री ने करीब 35,000 लोगों के साथ योग किया। योग से पहले अपने तय समय के मुताबिक प्रधानमंत्री ने राजपथ पर लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने न सिर्फ योग पर अपने विचार रखे बल्कि यह भी बताया कि योग आम लोगों के लिए कितना जरुरी है। आपको बता दें कि इस योग का खुमार 193 देशों के 251 शहरों पर दिखा। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने साल 2014 को ही योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता देकर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी।
मोदी क्या बोले-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''किसी ने सोचा नहीं होगा कि राजपथ किसी दिन योगपथ बन जाएगा। योग हमारे अंतरमन और अंतरऊर्जा को विकसित करने का साधन है। कुछ लोग समझते हैं कि योग अंग मर्दन का साधन है। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा होता तो सर्कस में काम करने वाले बच्चे योगी कहलाते है। दुनिया को स्वीकार करना होगा कि जहां सूरज सबसे पहले ऊगता है और जहां सूरज सबसे आखिर में पहुंचता है- सब योग को स्वीकार कर रहे हैं।''
लाइव अपडेट
07:41 AM: राजपथ पर योग दिवस कार्यक्रम का समापन। कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों ने पीएम मोदी के साथ बिताए हल्के पल।
07:38 AM: राजपथ पर योग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
07:00 AM: पीएम मोदी ने 35,000 लोगों के साथ किया योग
06:59 AM: पीएम मोदी ने कहा कि मैं यूएनओ और उन सभी देशों का आभार जताता हूं जिन्होंने सर्वसम्मति से योग की महत्ता को समझा
06:57 AM: योग सिर्फ अंग मर्दन नहीं है, ऐसा होता तो सर्कस में काम करने वाला हर व्यक्ति योगी होता: पीएम मोदी
06:56 AM: ये सिर्फ योग की नहीं बल्कि शांति की एक शुरुआत है: पीएम मोदी
06:53 AM: क्या कभी किसी ने सोचा था कि राजपथ भी योगपथ बन सकता है: पीएम मोदी
06:52 AM: प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस के मौके पर राजपथ पर शुरू किया अपना संबोधन।
06:47 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के मौके पर पहुंचे राजपथ
06:45 AM: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने योग दिवस के मौके पर सभी लोगों के स्वस्थ और सुखी होने की कामना की
अगली स्लाइड में देखें योग की कुछ चुनिंदा तस्वीरें