1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में Coronavirus पॉजिटिव केस बढ़कर 26,496 हुए, 5804 लोग हुए ठीक, 824 की मौत

देश में Coronavirus पॉजिटिव केस बढ़कर 26,496 हुए, 5804 लोग हुए ठीक, 824 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2020 08:51 am IST,  Updated : Apr 26, 2020 08:58 am IST

रविवार को भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 26,496 हो गई है, जिसमें से 19868 सक्रिय मामले हैं।

Coronavirus Cases in India- India TV Hindi
Coronavirus Cases in India Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, और अब इस वायरस की वजह से देश में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। हालांकि साथ में वायरस को हराकर पूरी तरह से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक रविवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 824 लोगों की जान जा चुकी है, देशभर में अबतक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 26496 तक बहुंच गए हैं, हालाकि इन मामलों में 5804 लोग एसे भी हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यानि देश में कुल कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 19868 है। पिछले 12 घंटे में देश में कोरोना वायरस मामलों में 1554 की बढ़ोतरी हुई है।

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है जहां पर अबतक यह वायरस 323 लोगों की जान ले चुका है। महाराष्ट्र के बाद इस वायरस की वजह से ज्यादा लोग गुजरात में मरे हैं जहां पर 133 लोगों की जान गई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 99 लोगों की जान जा चुकी है। अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली में 54, राजस्थान में 33, आंध्र प्रदेश में 31, उत्तर प्रदेश में 27, तेलंगाना में 26, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 18-18 तथा पंजाब में इस वायरस की वजह से 17 लोगों की जान गई है। 

हालांकि वायरस से संक्रमित होने के बाद देशभर में अबतक कुल 5804 लोग ठीक भी हुए हैं और सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही 1076 लोग ठीक हो चुके हैं, इसके बाद तमिलनाडू में 960, दिल्ली में 869, राजस्थान में 493, और केरल में 338 लोग ठीक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत