
4. Jubbarhatti एयरपोर्ट (शिमला)
टूर करने के लिए भारत के बेहतरीन जगहों में से शिमला एक है। यहां पर हर समय ठंड का माहौल रहता है। और गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए ये बहुत अच्छी जगह है। शिमला में एयरपोर्ट पहाड़ो को काटकर बनाया गया है।
शिमला को ''क्वीन ऑफ हील्स'' कहा जाता है। भले ही यहां पर दो हवाई जहाज के पार्किंग से ज्यादा जगह न हो फिर भी यह एयरपोर्ट बहुत ही खूबसूरत और सुदंर बनाया गया है। यहां पर भीड़ भी कम होती है। यहां रहने के लिए होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस की कमी नहीं है।