Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर पर भारत ने जताई आपत्ति, दिया यह बड़ा बयान

चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर पर भारत ने जताई आपत्ति, दिया यह बड़ा बयान

सरकार ने चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर पर बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने पीओके में चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर बनने पर आपत्ति जताई है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने कश्मीर पर चीन के विदेश मंत्री के बयान पर भी आपत्ति जताई है।

Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 10, 2019 02:12 pm IST, Updated : Sep 10, 2019 02:16 pm IST
चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर पर भारत ने जताई आपत्ति, दिया यह बड़ा बयान- India TV Hindi
चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर पर भारत ने जताई आपत्ति, दिया यह बड़ा बयान

नई दिल्ली: भारत सरकार ने चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर पर बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने पीओके में चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर बनने पर आपत्ति जताई है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने कश्मीर पर चीन के विदेश मंत्री के बयान पर भी आपत्ति जताई है। हाल में चीन के विदेश मंत्री के पाकिस्तान दौरे के दौरान दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया था जिसमें कश्मीर का जिक्र था।

भारत के विदेश मंत्रालय ने विरोध जताते हुए कहा कि चीन-पाकिस्तान की यह परियोजना भारत के उस इलाके में है, जहां पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

उल्लेखनीय है कि भारत का यह बयान हाल ही में चीनी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा के दौरान संयुक्त बयान के बाद आया है। भारत ने इस हरकत के लिए चीन और पाकिस्तान दोनों की आलोचना की है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement