1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई हमलों के बाद भारत कर सकता था सर्जिकल हवाई हमले: कसूरी

मुंबई हमलों के बाद भारत कर सकता था सर्जिकल हवाई हमले: कसूरी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2015 10:25 am IST,  Updated : Oct 06, 2015 10:27 am IST

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने आज दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके जॉन मैक्केन के नेतृत्व वाले एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई हमलों के

‘मुंबई हमलों के बाद...- India TV Hindi
‘मुंबई हमलों के बाद भारत कर सकता था सर्जिकल हवाई हमले’

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने आज दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके जॉन मैक्केन के नेतृत्व वाले एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई हमलों के बाद उनसे मुलाकात की थी और आशंका जताई थी कि भारत लाहौर के नजदीक मुर्दिके में जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा के मुख्यालय पर सर्जिकल हवाई हमले कर सकता है।

कसूरी एक टीवी कार्यक्रम में ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल लाहौर पहुंचा था जिसमें रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक भी शामिल थे।

कसूरी ने अपनी किताब नाइदर ए हॉक, नॉर ए डोव के इस हफ्ते विमोचन से पहले कहा, मैं तब विदेश मंत्री नहीं था । मुझे एक अमेरिकी राजनयिक का फोन आया कि फलां-फलां आ रहे हैं । हम पहले आपसे बात करना चाहेंगे ।

उन्होंने मैक्केन के हवाले से कहा, हम भारत होकर आए हैं जहां बहुत अधिक आक्रोश है । मुर्दिके पर सीमित हमला हो सकता है ।

कसूरी के अनुसार उन्होंने मैक्केन से कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने क्षेत्र में हमले की स्थिति में माकूल जवाब देगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत