1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर अमेरिका में बने ATGM से हमले का मामला भारत अमेरिका के सामने उठाएगा

LoC पर अमेरिका में बने ATGM से हमले का मामला भारत अमेरिका के सामने उठाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2018 11:48 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 11:48 pm IST

जम्मू-कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए अमेरिका निर्मित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का मामला भारत अमेरिका के ट्रंप प्रशासन के समक्ष उठाएगा।

LoC- India TV Hindi
LoC

नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए अमेरिका निर्मित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का मामला भारत अमेरिका के ट्रंप प्रशासन के समक्ष उठाएगा। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। 

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना के एक दल पर एटीजीएम का इस्तेमाल किया था। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के कैप्टन समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे। 

सेना सूत्रों ने बताया था कि पाकिस्तानी सेना ने 120 मिमी मोर्टार और एटीजीएम का इस्तेमाल राजौरी में हमले के दौरान किया था। सूत्रों ने बताया है कि वैसे पाकिस्तान सामान्य तौर पर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा चौकियों को लक्षित करने के लिए 80 मिमी मोर्टार का इस्तेमाल करता है। 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे रणनीतिक संबंधों के बीच पाकिस्तान द्वारा अमेरिका निर्मित एटीजीएम का इस्तेमाल करने से सुरक्षा प्रतिष्ठान चिंतित हैं। 

सूत्र ने बताया, “ हम लोग इस मामले को उनके (अमेरिका के) समक्ष उठाने जा रहे हैं।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत