1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने बीएसएफ जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया

भारत ने बीएसएफ जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2018 11:47 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 11:47 pm IST

भारत ने सैन्य अभियान निदेशालय स्तर की वार्ता के दौरान जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया। 

BSF Jawan- India TV Hindi
BSF Jawan

भारत ने बीएसएफ जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया 

India registers protest against Pakistan killing of BSF jawan
नयी दिल्ली: भारत ने सैन्य अभियान निदेशालय स्तर की वार्ता के दौरान जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया। सेना के सूत्रों ने कहा, ‘‘कल आयोजित कार्यात्मक स्तर की बातचीत के दौरान भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवान को निशाना बनाकर किए गए संघर्षविराम उल्लंघन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।’’ 

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू के निकट अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षाबल के जवान नरेन्द्र कुमार पर घातक गोलीबारी के बाद उनका गला रेत दिया था। नृशंस और ‘अप्रत्याशित’ घटना रामगढ़ सेक्टर में हुई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया। साथ ही बीएसएफ ने अपने समकक्ष पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। 

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेड कांस्टेबल कुमार को तीन गोली भी लगीं और उनका शव छह घंटे के बाद भारत-पाक बाड़बंदी के पास मिल पाया क्योंकि पाकिस्तानी पक्ष ने सीमा पर संयम बनाए रखने और बीएसएफ के खोजी दलों पर गोलीबारी न होना सुनिश्चित करने के आह्वान पर ‘‘कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।’’ हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव अभी भी बरकरार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत